नगर निगम के नए भवन हॉल में रविवार (13 अगस्त) को शाम चार बजे जिले के 21 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की मदद से पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कराई जा रही है। मुख्य अतिथि के तौर पर आईजी जे. रविंद्र और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी उपस्थित रहेंगे।
बाइक रैली 14 अगस्त को
देशभक्ति को प्रदर्शित करती बाइक रैली सोमवार (14 अगस्त) को शाम चार बजे गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार से निकलेगी, जो गोरखपुर विश्वविद्यालय चौराहा, पार्क रोड होकर ऐश्प्रा तिराहा, गणेश चौक, चेतना तिराहा, कचहरी चौराहा, शास्त्री चौक, बेतियाहाता चौराहा से डॉक्टर लेन होकर फिराक गोरखपुर, कैंट थाना से छात्रसंघ चौक होते हुए विश्वविद्यालय के द्वार तक जाकर रैली खत्म होगी।
आरपीएम एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय , नवल्स नेशनल एकेडमी, एसएस एकेडमी, एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज, स्टेपिंग स्टोन, श्रीकृष्णा एकेडमी, बेला पब्लिक स्कूल, एमपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, राम नारायण गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीमें हिस्सा लेंगी।
ये हैं हमारे सहयोगी संस्थान
स्पार्ट व्हील, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, एचपी चिल्ड्रेन एकेडमी, स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, केआईपीएम इंस्टीट्यूट, दीपशिखा फैन्सी क्लाथ शॉप, सावित्री आर्थो केयर, मधुसूदन दास डिग्री कॉलेज, जगमग गोल्ड, गीता होलसेल मार्ट, कुमार नेत्र चिकित्सालय, रवि ट्रेडिंग कंपनी।