फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रेशर डाउन होने के चलते नहीं हटी एलटीटी, अंतिम समय में बदलना पड़ा मौर्यध्वज एक्सप्रेस का प्लेटफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्लेटफार्म नंबर सात पर खड़ी थी, इसी ट्रैक आनी थी मौर्यध्वज एक्सप्रेस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर सात पर आने वाली मौर्यध्वज एक्सप्रेस का प्लेटफार्म नंबर अंतिम समय में बदलकर छह करना पड़ा। इस वजह से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। रेल प्रशासन का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर सात पर खड़ी एलटीटी एक्सप्रेस का प्रेशर डाउन होने के चलते यह दिक्कत आई। मौर्यध्वज एक्सप्रेस को इसके चलते सात मिनट की देरी से रवाना किया गया।
मौर्यध्वज एक्सप्रेस को दोपहर 2.30 बजे प्लेटफार्म नंबर सात पर आना था। यात्री प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच उद्घोषणा हुई कि मौर्य ध्वज एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर सात के बजाय छह पर आएगी। यह सुनते ही यात्री सामान उठाकर पुल की तरफ भागने लगे। एक पुल बंद होने से बाकी दोनों पुल पर भीड़ का दबाव बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में रेल प्रबंधन का कहना है कि प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहले से जो ट्रेन खड़ी थी, उसके इंजन में प्रेशर नहीं बनने की वजह से उसे समय से हटाया नहीं जा सका। प्लेटफार्म नंबर आठ पर भी एक ट्रेन खड़ी थी, जिससे सामान उतारा जा रहा था। इसलिए मौर्यध्वज एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर छह पर लिया गया। करीब 20 मिनट पहले ही प्लेटफार्म बदलने की सूचना दे दी गई थी, फिर भी इस ट्रेन को 7 मिनट अतिरिक्त रोका गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें