फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल के रास्ते का कांटा बना लॉकडाउन, ऐसे पकड़ी गई दोनों की चोरी

Mon, 04 May 2020 05:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, जौरा बाजार (कुशीनगर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक प्रेमी युगल सोमवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक से घर छोड़कर चल दिए। लेकिन देवरिया जिले का बार्डर सील होने के कारण आगे नहीं जा पाए। दो-तीन जगह बैरियर से वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


इधर काफी देर से युवती घर में नहीं मिली तो खोजबीन होने लगी। बाइक से भटकते प्रेमी युगल को गांव के कुछ लड़कों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पटहेरवा पुलिस पहुंची और प्रेमी युगल को अपने साथ थाने ले गई।

मिली जानकारी के मुताबिक एक गांव की लड़की का प्रेम संबंध बगल के गांव के लड़के से है। सोमवार को लड़की कोटेदार के घर राशन लेने गई थी। वहीं से प्रेमी के साथ चली गई। लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देवरिया जिले का बार्डर सील होने की वजह से इनकी बाइक को प्रवेश नहीं मिली।
विज्ञापन


ऐसे में दो-तीन बार्डर पर प्रयास के बाद इनको वापस लौटना पड़ा। इधर लड़की की मां खोजते हुए कोटेदार के घर पहुंची। इस दौरान घटना की चर्चा पूरे गांव में होने लगी। गांव के कुछ युवक बाइक से लड़की की तलाश में निकल गए।

करीब दो घंटे बाद प्रेमी युगल बाइक समेत पकड़ लिए गए। इन्हें गांव लाकर लोगों ने पूछताछ शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने पटहेरवा पुलिस को सूचना दे दी। पुलिसकर्मी पहुंचे और प्रेमी युगल को लेकर थाने आए। इस संबंध में पटहेरवा एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के अभिभावकों को थाने बुलाया गया है। पूछताछ के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें