फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक के साथ देख प्रेमी ने महिला पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र में मंगलवार की मध्यरात्रि पुराने प्रेम संबंध को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि महिला को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उसके पुराने प्रेमी ने हंसिया से हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ में गंभीर चोट आई। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि गांव के एक किसान युवक का महिला से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। मंगलवार की रात युवक महिला के घर पहुंचा। आरोप है कि घर के बरामदे में बच्चे सो रहे थे। युवक कमरे में पहुंचा तो महिला को वहां पहले से मौजूद दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। यह देखकर वह भड़क गया। इसी दौरान दूसरा युवक मौके से भाग गया। इसके बाद महिला और उसके पुराने प्रेमी के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवक ने महिला पर हंसिया से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ में गंभीर चोट आई। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गुलरिहा थानाध्यक्ष जगदीश पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें