फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से तमंचा सटाकर ढाई लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 02 Jun 2021 05:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

वारदात के बाद मौके से फरार हुए बाइक सवार बदमाश। एसपी ने किया घटनास्थल का मुआयना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के पास बुधवार को दिन में करीब 11 बजे बैंक से रुपया निकाल कर ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहे संचालक से मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर ढाई लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे के बट से सिर पर वार भी किया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए। एसपी व अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


परशुरामपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी संचालक अर्जुन प्रसाद थाना क्षेत्र के नगरा बदली बाजार में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह 83 हजार 200 रुपया बजरंग बली फीलिंग स्टेशन व भारतीय स्टेट बैंक चपिलांव से एक लाख 18 हजार रुपये निकाल कर विक्रमजोत अमारी मार्ग से नगरा बदली स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर जा रहे थे। 

अभी वह बंजरिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से काले रंग की एक मोटर साइकिल पर सवार तीन युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। उनके रुकते ही मोटर साइकिल की चाबी निकाल कर मारने लगे। विरोध करने पर तमंचे के तानते हुए सिर पर वार कर दिया। इसके बाद रुपया रखा बैग लूट लिया और फरार हो गए। 
विज्ञापन


संचालक ने बताया कि जब तक वह शोर मचाता, लुटेरे आंख से ओझल हो चुके थे। सूचना पर हरकत में आई छावनी पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। घटना की जानकारी होते ही एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र चौधरी व सीओ हर्रैया शेष मणि उपाध्याय मौका-ए-वारदात पर पहुंच गए। संचालक से घटना के बारे में पूछताछ की। एसपी ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें