फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: ब्यूटी पार्लर संचालिका पर लोहे के रॉड से हमला कर गहने लूटे, दुकान के बाहर बुलाकर की वारदात

Sat, 27 May 2023 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो बेलाकांटा (गोरखपुर)।

सार

 रीना चौहान बेला चौराहे पर ब्यूटी पार्लर व सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण की दुकान चलाती है। रात करीब आठ बजे एक युवक बाइक से आया और पार्लर कार्य की बुकिंग की बात करने लगा। बातचीत कर पहले महिला को विश्वास में लिया और गहनों के बारे में पूरी जानकारी ली। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पिपराइच में लुटेरे के हमले से घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में पिपराइच थाना क्षेत्र के बेला चौराहे पर शुक्रवार रात ब्यूटी पार्लर संचालिका रीना चौहान पर हमला कर बदमाश गहने लूटकर फरार हो गया। पास में ही कीर्तन होने की वजह से कोई उसके चिल्लाने की आवाज नहीं सुन सका। बाद में बेटी की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसी टीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान कर तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के नथुआ गांव निवासी प्रमोद चौहान की 45 वर्षीय पत्नी रीना चौहान बेला चौराहे पर ब्यूटी पार्लर व सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण की दुकान चलाती है। रात करीब आठ बजे एक युवक बाइक से आया और पार्लर कार्य की बुकिंग की बात करने लगा।

बातचीत कर पहले महिला को विश्वास में लिया और गहनों के बारे में पूरी जानकारी ली। इस दौरान रीना दुकान के बाहर आ गई थी। तभी अचानक बदमाश ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद उसके पहने हुए और दुकान में रखे गहने, पैसे लेकर फरार हो गया। पास में ही मंदिर में लाउडस्पीकर लगा कर कीर्तन होने की वजह से महिला की पुकार कोई नहीं सुन सका।
विज्ञापन


छत पर भोजन बना रही महिला की बेटी शामल चौहान कराह रही मां की हालत देख पास के लोगों को आवाज दी। बाद में पहुंची पुलिस ने घायल महिला को भर्ती कराया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें