सभी ने मिलकर व्यापारी को डराया धमकाया। उसका कपड़ा उतरवाकर महिला संग अश्लील वीडियो बनाया। फिर उसके पास रखा तीन हजार रुपये, सोने की अंगूठी व एटीएम कार्ड ले लिया और कोड पूछकर 21 हजार रुपये निकाल लिया। साथ ही अगले दिन तीन लाख रुपये और लाकर देने को कहा। न देने पर वीडियो परिवार को भेजने व वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी थी।
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। सोमवार सुबह पुलिस ने चारों को आवास विकास कॉलोनी प्रदूषण बोर्ड चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी ने बताया कि राम भरोसे ने महिला को सिंघड़िया में किराये पर मकान दिलाया है। महिला संग मिलकर आरोपी पहले भी लोगों को ग्राहक के रूप में बुलाया फिर उसके संग अश्लील वीडियो बनाकर लूट व रंगदारी मांगी। एसपी सिटी ने बताया कि राम भरोसे पर इससे पहले देवरिया में दो केस और सूरज व संजय पर एक-एक केस दर्ज है। तीनों अश्लील वीडियो बनाकर रुपये वसूलने के मामले में देवरिया से जेल जा चुके हैं।
गोरखपुर में पहले भी हुई है ऐसी वारदात
जिले में इस तरह की घटना पहले भी एक बार हो चुकी है। करीब दो साल पहले रात में दुकान बंदकर घर जा रहे मोहद्दीपुर के एक व्यापारी को कौवाबाग के पास शाहपुर इंस्पेक्टर बनकर कुछ लोगों ने रोक लिया था। फिर उसे अपने साथ प्राइवेट गाड़ी में बैठाकर शाहपुर के स्पोर्ट्स कॉलेज के पास ले जाया गया। जहां जबरन पहले से मौजूद एक महिला संग उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर व्यापारी को लूटा गया और फिरौती मांगी गई थी। बाद में शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवकों व महिला को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।