फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ओपीडी में डायरिया, बुखार के मरीजों की लग रही लंबी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल : मेडिसिन, बालरोग और चर्म रोग विभाग की ओपीडी में ज्यादा मरीज
विज्ञापन

गोरखपुर। तापमान में उतार-चढ़ाव और उमस भरे मौसम ने स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा दी हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1500 के आसपास मरीज पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ मेडिसिन, बालरोग और चर्मरोग विभागों में देखी जा रही है। सर्दी, जुकाम, बुखार और डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि मौसम के इस बदलाव में लो इम्यूनिटि वाले लोग बार-बार बीमार पड़ रहे हैं। दूषित पानी और खानपान की लापरवाही से डायरिया के मामले खासे बढ़े हैं। बच्चों और बुजुर्गों में संक्रमण की आशंका सबसे ज्यादा होती है, इसलिए उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मरीजों को पानी उबालकर, खुले भोजन से बचना और स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही दिन की तेज गर्मी और धूप से बचने की सलाह दी। सावधानी बरत कर इन मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें