फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गैस सिलिंडर को लेकर परेशानी कम नहीं, एजेंसियों पर उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- केवाईसी और सिलिंडर लेने के लिए एक साथ लग रही लंबी कतारें
- कम आपूर्ति से होम डिलीवरी व्यवस्था भी प्रभावित

गोरखपुर। शहर में गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इन दिनों गैस एजेंसियों पर केवाईसी कराने और सिलिंडर लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। एक ही समय में दोनों कार्य होने से एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है और लोगों को लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
कई स्थानों पर स्थिति ऐसी है कि लाइन में लगने के बावजूद उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। एजेंसी संचालकों के अनुसार, कम आपूर्ति के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन 28 से 30 हजार सिलिंडर की आपूर्ति होती थी, वहीं वर्तमान में यह घटकर करीब 20 से 21 हजार रह गई है। मांग और आपूर्ति के इस अंतर का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। सिलिंडरों की कमी का असर होम डिलीवरी पर भी पड़ा है। समय पर डिलीवरी न होने के कारण लोग खुद एजेंसी पहुंचने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में यह स्थिति और अधिक परेशानी खड़ी कर रही है। छात्रसंघ चौराहे स्थित सुशीला इंडेन गैस एजेंसी पर स्टॉक खत्म होने से अधिकतर उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। उपभोक्ता महेश गुप्ता ने बताया कि आठ दिन से गैस खत्म है और पड़ोसी से सिलिंडर लेकर काम चला रहे हैं। वहीं बेतियाहाता के संजय कसौधन ने कहा कि बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलिंडर नहीं मिला और लगातार एजेंसी व गोदाम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि स्थिति में सुधार हो रहा है और होम डिलीवरी भी जारी है, जिससे उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिपूर्ण ढंग से बंटे सिलिंडर, कई लौटे खाली हाथ
खोराबार। विकास खंड खोराबार के सूबा बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी पर बुधवार को सिलिंडरों का वितरण शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। सुबह से ही उपभोक्ता लाइन लगाकर गैस सिलिंडर की गाड़ी का इंतजार करते रहे। दोपहर में करीब 90 सिलिंडर लेकर गाड़ी पहुंची, जिसके बाद कर्मचारियों ने क्रमवार वितरण शुरू किया। हालांकि, सीमित संख्या में सिलिंडर होने के कारण कई उपभोक्ताओं को निराश होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। लोगों ने पर्याप्त आपूर्ति की मांग की है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर मिल सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें