फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown3.0: गोरखपुर-बस्ती मंडल में खुली शराब की दुकान, सुबह से लगी लंबी लाइन

Mon, 04 May 2020 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर बस्ती मंडल में लॉकडाउन के दौरान सोमवार को शराब के ठेके खोल गए हैं। ऐसे में लोगों की भीड़ सड़कों पर जुट गई, लोग बोतल के साथ-साथ पूरी पेटी खरीद कर ले गए। आइए हम आपको और जिलों के हाल बताते हैं।

विज्ञापन


कुशीनगर ग्रीनजोन में शामिल है, यहां सोमवार से आवागमन में थोड़ी ढील मिली है। सड़क पर लोग मास्क लगाकर ही बाहर निकल रहे हैं। सुबह से ही शराब की दुकानों पर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है।

वहीं देवरिया जिले में लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने छूट दिया तो सड़क पर चहल-पहल बढ़ गई। दुकानें खुली तो लोग अपने-अपने घरों से निकल पड़े। यहां सबसे अधिक भीड़ शराब की दुकानों में लगी रही। लोग थोक भाव से शराब खरीद कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान खुलने से पहले लगी लंबी लाइन

महराजगंज जिले में लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकान पर लोगों की अधिक भीड़ नजर आई। पिछले 40 दिनों की तुलना में कुछ और दुकानें भी खुली रहीं। वहीं पुलिस पेट्रोलिंग कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवा रहे थे।

ऑरेंज जोन की वजह से सिद्धार्थनगर जिले में भी लोगों का राहत मिली है। सोमवार सुबह शराब की दुकान खुलने से पहले ही लोगों की लंबी लाइन लग गई थी।

बस्ती और संतकबीर नगर के हॉस्टस्पॉट इलाकों की दुकानों को छोड़कर हर जगह शराब के ठेके खुल गए हैं। बस्ती जिले में दुकानें दिन में दस बजे से दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें