फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: गोरखपुर मंडी में आईं देसी सब्जियों ने बाहरी के भाव गिराए, जानिए पूरा रेट

Sat, 30 Dec 2023 03:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

सब्जी के थोक व्यापारी अवध कुमार गुप्ता ने बताया कि मंडी में पिछले कुछ दिनों से लोकल सब्जियों की आवक हो रही है। जिससे बढ़ी हुई कीमतें अब नियंत्रण में आनी शुरू हो गईं हैं। बताया कि सब्जियों के दामों में गिरावट का सिलसिला इसी तरह अगले दो महीने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में सब्जी की दुकान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के महेवा थोक मंडी में लोकल सब्जियों की आवक शुरू हो गई है। ऐसे में दामों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। इसका लाभ अब सीधे ग्राहकों को मिलेगा, जो पिछले कुछ महीनों से महंगी सब्जियां खरीदने को मजबूर थे।

विज्ञापन


लोकल सब्जियों में सबसे अधिक का फूल गोभी और पत्ता गोभी की आवक महेवा मंडी में हो रही है। ये दोनों ही सब्जियां रजही और चौरीचौरा से आ रही हैं। इसके अलावा कैंपियरगंज से पालक और भटहट की शिमला मिर्च मंडी में आ रही है।

मेरठ से आने वाली गोभी एक सप्ताह पहले तक मंडी 18 से 22 रुपये किलो बिक रही थी, वह अब 15 रुपये किलो बिक रही है। पालक भी एक सप्ताह पहले तक 20 रुपये किलो बिक रहा था, लोकल की आवक से अब आठ से 10 रुपये किलो बिक रहा है। हालांकि खुदरा बाजार में सब्जियों के दाम में मामूली गिरावट ही आई है। टमाटर भी थोक में 18 से 20 रुपये किलो पहुंच गया है।
विज्ञापन


इाा भी पढ़ें: गोरखपुर में जाम: पूरे शहर में खंभों की आड़ में कब्जे, सभी जगह एक ही वजह अतिक्रमण

सब्जी के थोक व्यापारी अवध कुमार गुप्ता ने बताया कि मंडी में पिछले कुछ दिनों से लोकल सब्जियों की आवक हो रही है। जिससे बढ़ी हुई कीमतें अब नियंत्रण में आनी शुरू हो गईं हैं। बताया कि सब्जियों के दामों में गिरावट का सिलसिला इसी तरह अगले दो महीने तक जारी रहेगा।
 

Trending Videos
विज्ञापन

सब्जी थोक का दाम फुटकर का दाम
आलू नया 08-12 24-28
प्याज 22-25 32-40
भिंडी 20-25 50- 60
कटहल 30-40 60-80
गोभी 15-18 35-40
टमाटर 18-22 30-40
लौकी 10-15  30-40
शिमला मिर्च 22-30 50-60
पालक 08-10 20-30
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें