भीषण गर्मी में बड़हलगंज में नौ घंटे कटौती, बाकी जगहों पर भी कम मिल रही बिजली
गोरखपुर। प्रचंड गर्मी के बीच बिजली का लोड बढ़ गया है। मांग के अनुसार लगभग 700 मेगावाट बिजली की खपत इस समय है, जो बढ़ी हुई है। ऐसे में शहर में लोग लोकल कट से परेशान हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज व ज्यादा कटौती से लोग परेशान हैं।
शहर के बक्शीपुर, माया बाजार, कुनराघाट, बिछिया, तारामंडल, राप्तीनगर आदि क्षेत्रों में एक तो लोग घोषित कटौती से परेशान हैं। वहीं लोकल फाल्ट से बिजली कट हो जाने से लोगों की परेशानी और बढ़ जा रही है। तारामंडल निवासी संतोष मिश्र बताते हैं कि कब बिजली चली जाएगी और कब आएगी इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। पता चला कि ऑफिस से आकर ज्यों एसी ऑन किए लाइट ही चली गई। 15 मिनट बाद लाइट आने पर ही एसी की हवा का आनंद मिला। वहीं बड़हलगंज में लोगों को नौ घंटे ही बिजली कुल मिल पा रही है जिसके बीच कई बार बिजली का आना-जाना भी लगा रह रहा है। इसके साथ पिपराइच में कभी ट्रांसफार्मर खराब होने तो कभी लो-वोल्टेज से लोगों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है। फाल्ट हुआ तो इसको बनाने में लंबा समय लग जा रहा है। इसके साथ ही चौरीचौरा में चार घंटे के आसपास बिजली गायब रह रही है। क्षेत्र वासी आनंद बताते हैं कि गर्मी में कम से कम बिजली नहीं जानी चाहिए। वहीं सहजनवां के देहात क्षेत्र में अगर बिजली का तार व ट्रांसफार्मर खराब हुई तो इसे बनाने में चार से पांच घंटे से ज्यादा लग जा रहा है। वहीं मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि लोड बढ़ने से फाल्ट होने पर शट डाउन लेकर कार्य किया जा रहा है, वहीं घोषित कटौती कार्य करने को लेकर हो रही है जो मजबूरी है।