फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लिव इन में रहने वाला पिता सौतेली बेटी को लेकर भागा

Tue, 19 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र का मामला, मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन


हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशन में रह रहा एक व्यक्ति अपनी 19 वर्षीय सौतेली बेटी को लेकर भाग गया। घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है। युवती की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस से बेटी की सुरक्षित खोजने की गुहार लगाई है।
तहरीर में महिला ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। महिला की पहली शादी से दो बच्चे हैं। उसका पहला पति उसे छोड़कर दिल्ली में रह रहा है। इस दौरान आरोपी ही मां-बेटी की देखभाल करता था और परिवार के सदस्य की तरह घर में रहता था। आरोपी की पहले से शादी हो चुकी है और उसकी पहली पत्नी से तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले आरोपी उसकी 19 वर्षीय बेटी को अपने साथ लेकर अचानक कहीं चला गया। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका। पीड़िता की मां को आशंका है कि उसकी बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर अपने साथ ले गया है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और परिजन लगातार युवती की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि हरपुर बुदहट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी और युवती की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दोनों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें