फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: बाहर से आ रहे लोगों को लेकर गांववालों ने लिया ये खास फैसला, आप भी कहेंगे- 'सही है'

Sat, 28 Mar 2020 04:06 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते विदेश व देश के दूसरे शहरों से अपने गांव लौट रहे लोगों की सूची सार्वजनिक होगी। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव इनके नाम की सूची गांव में ही सार्वजनिक जगह पर चस्पा करेंगे। इन लोगों की मेडिकल टीम जांच करेगी। इसके अलावा प्रत्येक गांव को सैनिटाइज भी किया जाएगा। इसके लिए ब्लीचिंग पाउडर अथवा सोडियम हाइड्रो क्लोराइड का छिड़काव कराया जाएगा।

विज्ञापन


कुशीनगर जिले से बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में देश व दुनिया के दूसरे हिस्सों में हुए थे। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण व लॉक डाउन के चलते अब वे लोग या तो अपने घर वापस आ चुके हैं अथवा आ रहे हैं। ऐसे लोगों से स्थानीय स्तर पर संक्रमण फैलने का खतरा सर्वाधिक है। इसको देखते हुए प्रशासन जगह-जगह इनकी जांच करा रहे हैं।

इसके अलावा अब गांवों में भी इनकी सूची बनाई जा रही है, जिससे कि ऐसा एक भी व्यक्ति न छूटे। डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इसके लिए सभी ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है। गांव में बनी इस सूची को सार्वजनिक स्थान पर ही चस्पा किया जाएगा, जिससे कि गांव के सभी लोगों को इनके विषय में जानकारी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में भी आ रही है सूचना

सूचीबद्ध लोगों की जांच कराने के साथ ही उन्हें स्वस्थ होने पर भी एहतियात के तौर पर अपने घर में ही खुद को क्वारंटीन करने का निर्देश दिया जा चुका है। इसके अलावा सभी ग्राम प्रधानों को यह भी निर्देश दिया गया है कि सभी गांवों में नियिमत विधिवत सफाई के साथ ही ब्लीचिंग पाउडर या सोडियम हाइड्रो क्लोराइड का छिड़काव कराएं।

गांवों में विदेश या देश के दूसरे हिस्सों से लौटे लोगों के बारे में कंट्रोल रूम को तुरंत सूचना मिल रही है। विकास भवन में बने पंचायतीराज के कंट्रोल रूम में अब तक विदेश से लौटे 600 लोगों तथा देश के दूसरे हिस्सों से आए करीब पांच हजार लोगों की सूचना आई है।

डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि इन लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ संबंधित तहसील क्षेत्र के एसडीएम को भी भेजी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक दो हजार लोगों की जांच कराई जा चुकी है और सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ पाए गए हैं। इसके बाद भी इन सभी को अपने धर में ही एकांत में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें