फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में खूब छलका जाम: होली पर 13 करोड़ की शराब गटक गए 'शौकीन', लोगों ने खूब लुटाए पैसे

Fri, 10 Mar 2023 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

आबकारी विभाग के मुताबिक, मार्च महीने में 130 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री का लक्ष्य है। होली पर हुई अच्छी बिक्री से लक्ष्य आसान हो जाएगा। होली पर शराब की बिक्री सामान्य दिनों के मुकाबले करीब तीन से चार गुना तक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सांकेतिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के मौके पर जिले के लोग 13 करोड़ रुपये से अधिक की शराब पी गए। इसमें सबसे ज्यादा बिक्री देसी शराब की हुई। इसके बाद अंग्रेजी शराब और फिर बियर। इस होली महंगी शराब को लेकर भी क्रेज देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने 3500 से पांच हजार रुपये कीमत वाली शराब की बोतलें खरीदीं। एक विशेष ब्रांड की 12 हजार कीमत वाली शराब की बोतलें भी खूब बिकीं।

विज्ञापन


उपहार के तौर पर भी लोगों ने शराब की बोतलें भेंट कीं। होली के दिन भले ही शराब की दुकानें बंद रहीं मगर ज्यादातर शौकीनों ने दो दिन या एक दिन पहले ही खरीद कर रख लिया। जिले की कई दुकानों पर तय कीमत से 10 रुपये से लेकर 50 रुपये अधिक भी वसूले गए। किसी ने आपत्ति दर्ज कराई तो दुकानों पर तैनात कर्मचारी त्योहारी कह कर मुस्कुरा देते।

आबकारी विभाग के मुताबिक, मार्च महीने में 130 करोड़ रुपये के शराब की बिक्री का लक्ष्य है। होली पर हुई अच्छी बिक्री से लक्ष्य आसान हो जाएगा। होली पर शराब की बिक्री सामान्य दिनों के मुकाबले करीब तीन से चार गुना तक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें