फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आठ साल से फरार 10 हजार का इनामी शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आठ वर्ष से फरार चल रहे हरियाणा के शराब तस्कर वीरेंद्र उर्फ हजारी सिंह को खोराबार थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि 12 अक्तूबर 2018 को खोराबार थाना पुलिस ने फोरलेन बाईपास पर कार्रवाई करते हुए शराब से भरी एक पिकअप पकड़ी थी। इस दौरान पुलिस की तस्करों से मुठभेड़ भी हुई थी। पिकअप में शराब लदी थी और उस पर दो अलग-अलग नंबर प्लेट लगी हुई थीं। तस्कर पहचान छिपाने के लिए फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे।
इस मामले में हरियाणा के हिसार जिले के सिसर गांव निवासी सोनू उर्फ सावन और प्रवीण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया था कि सिसर गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ हजारी सिंह शराब उपलब्ध कराने के साथ ही उसे बिहार तक पहुंचाने की व्यवस्था करता था। इसके बाद पुलिस ने वीरेंद्र को आरोपी बनाया था लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें