अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि विशनुपुरवा में एक व्यक्ति बिना सूचना दिए ही नीम पेड़ की डाली कटवा रहा था। डाली कटने के बाद टूटकर एचटी तार पर गिर गई। इससे लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। शार्ट सर्किट से कई स्थानों पर फ्यूज उड़ गए थे। वन विभाग को पत्र लिखा जाएगा। ऐसे नहीं होगा तो वन अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।
इंडस्ट्रियल इस्टेट उपकेंद्र के गोरखनाथ पूर्वी, पश्चिमी, नथमलपुर, राजेंद्र नगर फीडर व राजेंद्र नगर उपकेंद्र से मंगलवार की सुबह नौ से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगा। जानकारी देते हुए विद्युत माध्यमिक खंड के अधिशासी अभियंता एमके गौड़ ने बताया कि इन फीडरों से जुड़े इलाकों में छह घंटे बिजली गुल रहेगी।
इसी तरह शाहपुर उपकेंद्र का खरैया पोखरा फीडर सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा। यह जानकारी अधिशासी अभियंता राप्तीनगर मुदित तिवारी ने दी। बताया कि इससे घोष कंपाउंड, एचएन सिंह चौराहा, बशारतपुर, प्रगति विहार, मेडिकल रोड इलाकों में आपूर्ति ठप रहेगी।