फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर से जुड़े लगभग 30 हजार लोगों की पेंशन पर रोक, पीछे की वजह जान लें

Sat, 11 Jan 2020 10:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
पेंशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेंशन डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा न करने से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर से जुड़े लगभग 30 हजार लोगों की पेंशन रोक दी गई है। इस सर्टिफिकेट को अपडेट कराने के बाद फिर से पेंशन शुरू कराई जा सकती है।
विज्ञापन


कर्मचारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर के क्षेत्र में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोेंडा, बहराइच, बलिया, कुशीनगर, श्रावस्ती समेत 12 जिले आते हैं। इन जिलों के एक लाख से अधिक पेंशनर हैं। नवंबर और दिसंबर महीने में चले विशेष अभियान में लगभग 70 हजार ने ही अपने लाइफ सर्टिफिकेट को डिजिटली अपडेट किया है। 30 हजार लोगों के पेंशन अपडेट नहीं हो सके। ऐसे में जनवरी से उनकी पेंशन रोक दी गई है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर के सहायक आयुक्त विक्की शरण ने कहा कि इन सभी पेंशनर्स की पेंशन जनवरी से बंद हो गई है। पेंशनर्स जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल माध्यम से अपडेट कराके पेंशन चालू फिर से चालू करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर, पेंशन प्रदाता बैंक शाखा या फिर नजदीकी जनसेवा केंद्र में अपने आधार, बैंक खाता डिटेल, मोबाइल तथा पीपीओ संख्या के साथ जाकर जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराना होगा। इसके साथ ही वर्तमान महीने के साथ-साथ पिछली पेंशन की राशि भी पेंशनर्स के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें