अगर आपने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) से बीमा कराया है और आपके पास पॉलिसी संबंधी सूचना एसएमएस से नहीं आती है तो अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत कराकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
गोरखपुर एलआईसी मंडल कार्यालय के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक प्रेमेंद्र हरि ने बताया कि एलआईसी ग्राहकों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराता है। दरअसल, एलआईसी अपने ग्राहकों को एसएमएस एवं ई-मेल के जरिए पॉलिसी से जुड़ी जानकारी समय-समय पर भेजता है। एलआईसी ऐसे कुल 122 तरह के एसएमएस भेजता है। इसके लिए जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर पंजीकृत हो।
मोबाइल नंबर पंजीकृत कराने के लिए निकटतम शाखा में संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल नंबर को ऑनलाइन भी पंजीकृत कराया जा सकता है। इसके लिए
www.licindia.in/customer- services/help-us-to-serve-you-better पर लॉगिन करना होगा। एलआईसी हेल्पलाइन नंबर 022-68276827 पर फोन करके भी मोबाइल नंबर को पंजीकृत कराया जा सकता है।