फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एलआईसी कर्मी का हुआ अंतिम संस्कार, बेटे का चल रहा इलाज

Tue, 16 May 2023 12:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

रविवार रात राजेश कुमार मिश्रा अपने पुत्र ऋत्विक मिश्रा के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम के बाद घर लौट रहे थे। रात दस बजे करीब घर वापस लौटते समय धर्मशाला पुल पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के सड़क हादसे में मृत एलआईसी कर्मी दाउदपुर के राजेश कुमार मिश्रा का राजघाट पर सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार को दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम के बाद राजेश कुमार मिश्रा का शव परिजनों को सौंपा गया। छोटे बेटे आदित्य मिश्रा ने मुखाग्नि दी। वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बड़े बेटे ऋत्विक का उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। वह आईसीयू में भर्ती हैं।

विज्ञापन

रविवार रात राजेश कुमार मिश्रा अपने पुत्र ऋत्विक मिश्रा के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम के बाद घर लौट रहे थे। रात दस बजे करीब घर वापस लौटते समय धर्मशाला पुल पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

पीछे बैठे पिता राजेश मिश्रा धर्मशाला पुल से नीचे जा गिरे। मौके पर ही उनकी मौत गई। वहीं, बाइक चला रहा बेटा पुल के दूसरी तरफ धर्मशाला पुलिस चौकी किनारे पेड़ पर गिरकर उसी में फंस गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने ऋत्विक को पेड से नीचे उतारकर अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें