फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक का शव भारत लाने के लिए विदेश मंत्री को पत्र

Thu, 20 Aug 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा क्षेत्र के बिलारी खास निवासी धर्मेंद्र यादव की दक्षिण अफ्रीका स्थित स्टील प्लांट में भट्ठी में हुए विस्फोट में मौत के बाद पार्थिव शरीर भारत लाने की कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। परिवार कई दिनों से शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र सोमवार रात स्टील प्लांट में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर गए थे। मंगलवार दोपहर परिवार को हादसे में उनकी मौत की सूचना मिली। इसके बाद पत्नी अनीता देवी और तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। बड़े बेटे पवन यादव ने भारत सरकार और संबंधित कंपनी से पिता का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की मांग की है। परिवार की मांग है कि आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर शव पैतृक गांव लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने विदेश मंत्री को भेजे पत्र में धर्मेंद्र की पत्नी अनीता देवी के प्रार्थनापत्र का हवाला दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें