फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर के बचत खाते में पांच सौ रुपये से कम राशि पर लगेगा चार्ज, जानिए कब से लागू होगा ये नियम

Wed, 02 Dec 2020 10:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur Post office - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
डाकघर के बचत खातों में न्यूनतम 500 रुपये बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया गया है। 11 दिसंबर 2020 के बाद जिनके खातों में इस धनराशि से कम रकम होगी उन्हें मेंटेनेंस चार्ज देना होगा। यदि राशि शून्य मिली तो खाता बंद कर दिया जाएगा। वहीं एक साल पहले जारी निर्देश के बावजूद डाकघर 500 रुपये या इससे कम राशि वाले खाताधारकों की पहचान नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


डाकघर में अब बचत खाते न्यूनतम 500 रुपये से खोले जाएंगे। साथ ही पुराने खातों को भी मेंटेन रखना पड़ेगा। पुराने बचत खातों में यदि पांच सौ रुपये से कम राशि होगी तो 11 दिसंबर 2020 के बाद खाताधारकों को 100 रुपये मेंटेनेंस चार्ज देना होगा। यही नहीं किसी खाते की राशि शून्य हो जाएगी तो उसे बंद कर दिया जाएगा।

इस संबंध में 12 दिसंबर-2019 को सरकार की तरफ से गाइडलाइन जारी कर सूचना दी गई थी। प्रवर डाक अधीक्षक एसएन दूबे को इस नियम की जानकारी तो है, लेकिन वह यह नहीं बता पाए कि उनके यहां ऐसे कितने बचत खाते हैं जिनमें पांच सौ रुपये से कम रकम है।
विज्ञापन


हिमांशु तिवारी बने सीनियर पोस्टमास्टर
मिर्जापुर डाक विभाग के सहायक पोस्टमास्टर हिमांशु तिवारी गोरखपुर प्रधान डाकघर के नए सीनियर पोस्टमास्टर बनाए गए हैं। अभी तक पीके शुक्ला इस पद पर तैनात थे। उनका तबादला प्रयागराज कर दिया गया है। एसएपी एसएन दूबे ने बताया कि जल्द ही हिमांशु तिवारी पदभार ग्रहण कर लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें