फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj: बाइक सवार बाप-बेटी पर तेंदुए ने बोला हमला, ससुराल से लड़की को लेकर घर लौट रहे थे पिता

Thu, 06 Jul 2023 10:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज

सार

हमले के तत्काल बाद बाप, बेटी को लेकर आबादी की ओर मौके से भागने में सफल रहा। बदहवास बाप-बेटी ने आबादी के पास पहुंचकर ग्रामीणों को घटना के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल वन रेंज के कलनही गांव के सामने खड्डा नहर मार्ग पर गुरुवार की रात करीब आठ बजे एक तेंदुए ने बाइक सवार बाप-बेटी पर हमला बोल दिया। तेंदुए की हमले में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। गनीमत रही कि हमले के तत्काल बाद बाप, बेटी को लेकर आबादी की ओर मौके से भागने में सफल रहा। बदहवास बाप-बेटी ने आबादी के पास पहुंचकर ग्रामीणों को घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीण झुंड बनाकर मौके पर पहुंचे तो पता चला कि तेंदुआ अपने शावकों के साथ जंगल की ओर चला गया है। उसके बाद ग्रामीण घायल बच्ची और बदहवास पिता को सीएचसी निचलौल ले गए।

विज्ञापन

निचलौल क्षेत्र के डोमा खास गांव निवासी गफ्फार (30) ने बताया कि दोपहर में कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा स्थित बेटी की ससुराल गए थे। जहां से रात करीब सात बजे बेटी गुड़िया (12) को बाइक से लेकर घर लौट रहे थे। अभी बसूली,चंदा गुलरभार गांव होते हुए खड्डा नहर मार्ग से आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच कलनही गांव की तरफ मुड़ने वाले रास्ते पर पुलिया के पास जंगल से निकलकर एक मादा तेंदुआ चार शावकों के साथ दिखाई दी।

विज्ञापन

जिसे बचते हुए निकले का प्रयास कर रहे थे लेकिन इसी दौरान तेंदुए ने चलती बाइक पर छलांग लगा दी। जिस दौरान बाइक पर पीछे बैठी बेटी गुड़िया घायल हो गई। तेदुएं के पंजे से बेटी का पैर का निचला हिस्सा फट गया है। तेंदुए की हरकत से बाप-बेटी घंटों सहमे रहे। निचलौल वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा कि मामले कि जानकारी मिली है। घटना स्थल पर वनकर्मियों की टीम भेजी गई है। जबकि सरकारी अस्पताल पहुंच घायल बच्ची की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें