फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार का हाल: गोरखपुर में नींबू के बढ़े भाव, तरबूज, खरबूज भी पीछे नहीं

Thu, 30 Mar 2023 03:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

गर्मी बढ़ने के साथ ही तरबूज, खरबूज और खीरे की भी थोक और फुटकर बाजार में मांग बढ़ गई है। इनकी आवक भी मांग के तुलना में ठीक हो रही है। तरबूज, थोक मंडी में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से आ रहा है। थोक में इनकी कीमत 14 से 16 रुपये किलो है। जबकि फुटकर बाजार में इसे 30 से 40 रुपये किलो बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
नींबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र और रमजान के बीच पड़ रही गर्मी से राहत पहुंचाने वाले नींबू के भाव बढ़ गए हैं। वहीं, गले को तरावट देने वाले तरबूज और खरबूज भी पीछे नहीं हैं। इनके भी दाम फुटकर बाजार में आसमान छू रहे हैं।

विज्ञापन


महेवा थोक मंडी में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से आने वाले नींबू की आवक इन दिनों मांग की तुलना में आधे से भी कम हो रही है। ऐसे में इसके दाम है। सीजन में एक से दो रुपये पीस बिकने वाला नींबू इन दिनों थोक मंडी में पांच से सात रुपये पीस बिक रहा है। फुटकर बाजार में दुकानदार नींबू पर लगभग दो गुना मुनाफा वसूलते हुए, इसे 10 से 12 रुपये पीस बेच रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम को पालने में झूलाया: बोले- धर्म को मात्र उपासना विधि मानने की भूल न करें
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ ही तरबूज, खरबूज और खीरे की भी थोक और फुटकर बाजार में मांग बढ़ गई है। इनकी आवक भी मांग के तुलना में ठीक हो रही है। तरबूज, थोक मंडी में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से आ रहा है। थोक में इनकी कीमत 14 से 16 रुपये किलो है। जबकि फुटकर बाजार में इसे 30 से 40 रुपये किलो बेचा जा रहा है।

मंडी में खरबूज की आवक पंजाब, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से हो रही है। बुधवार को थोक मंडी में खरबूज 25 से 30 रुपये किलो बिक रहा था। वहीं फुटकर बाजार में खरबूज का दाम 50 से 60 रुपये किलो था। खीरे का आपूर्ति स्थानीय स्तर हो रही है, ऐसे में इसके दाम कम है। मंडी में खीरा 12 से 15 रुपये किलो जबकि फुटकर में 20 से 30 रुपये किलो हैं।
 

विज्ञापन

व्यापारियों ने क्या कहा

नींबू व्यापारी अशोक मौर्या ने कहा कि नींबू का सीजन नहीं है, लेकिन नवरात्र और रमजान के कारण नींबू की मांग आवक की तुलना में काफी बढ़ गई है। इससे दाम भी आम दिनों के मुकाबले दो से तीन गुने हो गए हैं।

तरबूज व्यापारी चंद्रिका गुप्ता ने कहा कि मंडी में महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से तरबूज की आवक हो रही है। अभी भाव ज्यादा है, अगले एक सप्ताह में तरबूज के दाम थोक मंडी में 10 रुपये किलो से भी कम हो जाएंगे।



खरबूज व्यापारी राम दरश ने कहा कि खरबूज का सीजन अब शुरू हुआ है, ऐसे में इसकी आवक मांग की तुलना में थोड़ी कम है और इसके दाम भी अधिक है। मंडी में समय के साथ खरबूज का रेट कम होता जाएगा।

खीरा व्यापारी रणजीत साहनी ने कहा कि मंडी में चौरीचौरा, कैंपियरगंज, फरेंदा आदि जगहों से खीरे की स्थानीय आवक हो रही है। इससे मंडी में खीरे का दाम भी कम है। आने वाले दिनों में खीरे के दाम और गिरेंगे।  

आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र और पंजाब से की जा रही आपूर्ति, खीरे की मांग स्थानीय स्तर से पूरी हो रही
 
  थोक फुटकर
नींबू  04-07  10-15 रुपये पीस
खरबूज 25-30 50-80 रुपये प्रति किलो
तरबूज 14-16 30-40 रुपये प्रति किलो
खीरा 12-15 25-40 रुपये प्रति किलो

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें