फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वॉयरल, निलम्बित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वॉयरल, निलम्बित
विज्ञापन

पडरौना। कसया तहसील क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वॉयरल हुआ है। इसमें लेखपाल एक रिपोर्ट लगाने से पूर्व रिश्वत लेते दिख रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ज्वाइंट पूर्ण बोहरा तक पहुंचा तो उन्होंने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लेखपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कसया थाने में एफआईआर दर्ज करने का भी आदेश दिया है। तहसील क्षेत्र के गांव मैनपुर के लेखपाल मदन यादव का सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल हुआ है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा ने बताया है कि वॉयरल वीडियो के अलावा ग्रामीणों ने भी लेखपाल की शिकायत की थी। पट्टे की जमीन के लिए रिपोर्ट लगाने के एवज में रुपये लेने की बात कही जा रही है। वायरल हुए वीडियो में गांव का एक व्यक्ति लेखपाल मदन यादव के पास कोई रिपोर्ट लगवाने पहुंचा है, जहां उससे लेखपाल ने सुविधा शुल्क की मांग की। ग्रामीण ने पहले पांच-पांच सौ रुपये के नोट दिए जो कुल 10 हजार रुपये थे। इस पर लेखपाल ने एतराज जताते हुए कहा कि जो तय हुआ था, उसको पूरा करो। इसपर ग्रामीण पुनरू एक हजार रुपये के दो नोट देता दिखाई दे रहा है। रुपये गिनकर संतुष्ट होने के बाद लेखपाल बस्ते से कागज, कलम निकालते हैं और रिपोर्ट लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि रिश्वत देने वाले ग्रामीण ने ही पूरे वाकये को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा ने कहा कि संबंधित वीडियो में लेखपाल रिश्वत लेते साफ दिख रहा है। संबंधित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें