फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 14 हजार लेकर छोड़ा, फिर केस खत्म करने के लिए मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने एसपी सिटी से की शिकायत, मामले की जांच शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स थाने में तैनात एक दरोगा पर पीड़ित ने 14 हजार रुपये लेकर थाने से छोड़ने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके भाई पर दर्ज केस को खत्म करने के लिए भी रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह के साथ एसपी सिटी को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। एसपी ने प्रकरण में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जानकारी के मुताबिक, एम्स इलाके के रजही निवासी राजेश राजभर ने प्रार्थनापत्र दिया है। उनका कहना है कि 14 जनवरी को भाई नेबूलाल का गांव में किसी से कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। इसकी विवेचना कर रहे दरोगा घर पर गए और पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देने लगे। मैं एलआईसी का काम करता हूं, मुझे लेकर थाने पर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि थाने पर मेरा नाम भी केस में बढ़ाने की धमकी देते हुए छोड़ने के नाम पर 14 हजार रुपये मांगे। रुपये देने के बाद ही छूटा। अब केस खत्म करने के लिए रुपये मांग रहे हैं। उसने प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें