फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रक्षाबंधन पर छह दिन नहीं खड़ी होंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
-चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द, 26 से 31 अगस्त तक रहेगी लगातार ड्यूटी
विज्ञापन

-छह दिन सेवा देने पर मिलेगा 1800 रुपये प्रोत्साहन



गोरखपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने बसों के संचालन की पूरी तैयारी कर ली है। 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों के दौरान रोडवेज की बसें खड़ी नहीं होंगी। इस अवधि में चालक और परिचालकों को छुट्टी नहीं मिलेगी। इस दौरान चालक-परिचालकों को अलग से 1800 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
रक्षाबंधन पर बसों में सबसे अधिक भीड़ महिलाओं की रहती है। सरकार की ओर से महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने के कारण त्योहार के समय बसों की मांग और बढ़ जाती है। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने सभी बसों को नियमित रूप से चलाने की व्यवस्था की है। गोरखपुर परिक्षेत्र में इस समय 1022 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार बसों के फेरे भी बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





रक्षाबंधन को देखते हुए 26 से 31 अगस्त तक चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। छह दिनों तक लगातार बसों का संचालन कराया जाएगा। यह व्यवस्था शासन की गाइडलाइन के तहत की गई है।ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को 1800 रुपये प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
लव कुमार सिंह,आरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें