फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : सेमीफाइनल में पहुंचे इंडियन एयरफोर्स और हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित 11वीं ऑल इंडिया टी-20 लक्ष्य चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो लीग मैच खेल गए। इसमें इंडियन एयरफोर्स ने दिल्ली को आठ विकेट से और हरियाणा ने राजस्थान को 47 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पूल-बी के पहले मैच में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में नौ विकेट खोकर 115 रन बनाए। दिल्ली के अमृत ने 49 रन और शिवम ने 18 रनों का योगदान दिया। इंडियन एयरफोर्स की ओर से अर्जुन और विनीत ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं राजबहादुर, विकास यादव और अभिषेक ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडियन एयरफोर्स की टीम 17वें ओवरों में दो विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इंडियन एयरफोर्स के विनीत ने 54, गौरव कोचर ने 41 और देवेंद्र ने 16 रनों का योगदान दिया। दिल्ली के अजीत और शिवम ने एक-एक विकेट लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इंडियन एयरफोर्स के विनीत को हसन नदीम ने दिया। वहीं मैच का शुभारंभ विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने खिलाड़ियाें से परिचय प्राप्त करके किया।
विज्ञापन


हरियाणा और राजस्थान के बीच खेले गए दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरियाणा की टीम ने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 193 रन का स्कोर खड़ा किया। हरियाणा की ओर से रोहन ने 57, धनंजय ने 51 और अहान पोद्दार ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली। राजस्थान की ओर से प्रिंस दुबे, ध्रुव मिश्रा और हर्ष ने एक-एक विकेट मिले।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 146 रन ही बना सकी और हरियाणा ने मैच को 47 रनों से जीत लिया। राजस्थान की ओर से अजय सिंह 49 ,ऋषभ 26 और आनंद ने 18 रनों का योगदान दिया। हरियाणा की ओर से ताक्षित ने तीन और आयुष ने दो विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरियाणा के ताक्षित को डॉ. अमरेश अस्थाना ने दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संजय रैना, धर्मेंद्र , विवेक तिवारी, शिशिर श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, शादाब, जवाहर, अरविंद यादव, अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें