ये आरोपी चल रहे फरार
चिलुआताल इलाके के बंजरहा निवासी मनोज निगम, मीरगंज संतकबीरनगर का महेश कुमार, अमन, झुंगिया निवासी शिव, बंजहा निवासी संतोष, मिर्जापुर निवासी अभिषेक गुप्ता, युसूफ और असलम फरार चल रहे हैं।
कुछ पुलिस वालों के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की है। खबर है कि उनकी जांच के घेरे में मेडिकल कॉलेज चौकी पर तैनात कुछ पुलिस वाले भी आ गए हैं। उनकी भूमिका भी सही नहीं मिली है। इन लोगों का भी संपर्क मरीज-एंबुलेंस माफिया गिरोह से होने की जानकारी आने के बाद जांच की गई है।
इन सब पर भी कार्रवाई के लिए एसपी सिटी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। संभव है कि आरोपी पुलिस वालों पर जल्द ही गाज गिर सकती है। इसके पहले भी इस आरोप में एसएसपी ने कुछ पुलिस वालों पर कार्रवाई की थी।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर जो भी दोषी होंगे, सब पर कार्रवाई की जाएगी।