नेशनल पीजी कॉलेज में पूर्व मंत्री हरि शंकर तिवारी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने लोगों को संबोधित किया। कहा, आज ब्राम्हण समाज की हालत देख रहे हैं। हमें दूसरे वर्ग के लोगों को भी साथ लेकर शांति पूर्ण ढंग से बदलाव के लिए क्रांति लानी होगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपनी ताकत बढ़ाएं, अब सभी लड़ाई यहीं से है, वरना हम विलुप्त हो जाएंगे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि पूर्व मंत्री पंडित हरि शंकर तिवारी की प्रतिमा उनके गांव में ही स्थापित होनी चाहिए। जगह शासन तय करे। उन्होंने कहा कि वे जन नेता थे, सबको साथ लेकर चलते थे। उनकी प्रतिमा को न लगने देना निंदनीय है। इसका विरोध सदन में पूरे विपक्ष ने बेल में आकर किया। यही उनकी लोकप्रियता थी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष सोमवार को नेशनल पीजी कॉलेज में पूर्व मंत्री हरि शंकर तिवारी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा, आज ब्राम्हण समाज की हालत देख रहे हैं। हमें दूसरे वर्ग के लोगों को भी साथ लेकर शांति पूर्ण ढंग से बदलाव के लिए क्रांति लानी होगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपनी ताकत बढ़ाएं, अब सभी लड़ाई यहीं से है, वरना हम विलुप्त हो जाएंगे।
हरि शंकर तिवारी हमेशा सभी को साथ लेकर चलते थे, उनके विचारों पर चलें। यही संकल्प लेकर जाएं। अपने सोए भाव को जगाएं, तभी एक मुकाम बना पाएंगे। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा चार सौ पार का सपना देख रही थी, अब बोलती बंद हो गई है। इसे यूपी में गठबंधन ने रोका, उसमें भी सपा सबसे ज्यादा सीट पाई। अखिलेश यादव ही भाजपा को यूपी में बेदखल कर सकते हैं।