फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विधि द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों की निर्धारित समय पर होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध कॉलेजों में एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा निर्धारित समय सारणी से ही होगी। विवि प्रशासन ने रविवार को अपना बयान जारी कर विधि छात्रों के मांग को गलत ठहराया है।
विज्ञापन


विधि अध्ययन संकाय के अधिष्ठाता प्रो. अहमद नसीम ने बताया कि एलएलबी द्वितीय सेेमेस्टर के छात्रों का यह कहना गलत है कि उनकी कक्षाएं केवल एक माह ही चली है। उनकी प्रथम सेमेस्टर की लिखित परीक्षा समाप्त होने के एक सप्ताह बाद ही टाइम टेबल बनाकर कक्षाएं प्रारंभ कर दी गई थीं। शिक्षकों ने अतिरिक्त कक्षाएं तथा ऑनलाइन कक्षाएं लेकर पाठ्यक्रम को पूरा कराया है। वहीं, परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उनकी कक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही होंगी। उनकी परीक्षा 13, 17, 20, 22 व 24 जून को होगी। उनको प्रत्येक प्रश्नपत्र में तैयारी के लिए अंतराल दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें