फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि संकाय गांव में शुरू करें लीगल एड क्लिनिक : कुलपति

Thu, 18 Apr 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कुलपति ने कहा, कंसल्टेंसी के क्षेत्र में कार्य करें वाणिज्य संकाय
विज्ञापन

- डीडीयू कुलपति ने की एकेडमिक ऑडिट रिपोर्ट की संकायवार समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि वाणिज्य संकाय कंसल्टेंसी के क्षेत्र में विकल्पों की तलाश करेगा। इसके साथ ही विधि संकाय को जिम्मेदारी दी गई है को वो लीगल एड क्लीनिक की शुरुआत गांवों में करे।

वह शिक्षा संकाय, विधि संकाय तथा वाणिज्य संकाय के विभागों की ओर से उपलब्ध कराए गए एकेडमिक ऑडिट रिपोर्ट की संकायवार समीक्षा बैठक कर रही थी। बैठक में कुलपति ने कहा कि वाणिज्य संकाय प्रोजेक्ट लाने की दिशा में काम करें। कुलपति ने वाणिज्य संकाय के वाणिज्य विभाग तथा अर्थशास्त्र विभाग की ओर से लिखे गए रिसर्च पेपर्स तथा किताबों पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

कुलपति ने विधि संकाय की समीक्षा करते हुए संकायाध्यक्ष को निर्देशित किया कि वह लीगल एड काउंसिल को सक्रिय करें तथा इसके साथ ही गांवों में भी लीगल एड क्लीनिक संचालित की जाए।

बैठक में शिक्षा संकाय की प्रस्तुत ऑडिट रिपोर्ट की भी समीक्षा की गई। उन्होंने विभागों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू की गई शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सभी की सराहना की। इसके साथ ही कुलपति ने कहा इन सभी गतिविधियों की रिपोर्ट बनाकर रखी जाए तथा इसको वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में संकायाध्यक्ष व विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीवर्धन पाठक, प्रो. सरिता पांडेय, प्रो. नसीम अहमद, प्रो. संदीप कुमार, कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, आईक्यूएसी के प्रो. गौरहरि बेहरा एवं अन्य शिक्षकगण शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें