फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएससीईः दसवीं और बारहवीं में कंपार्टमेंट और अंकसुधार को आखिरी मौका, ऐसे करें आवेदन

Sun, 20 Sep 2020 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
cisce - फोटो : CISCE Board
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से दसवीं और बारहवीं के कंपार्टमेंट और अंकसुधार की परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 22 सितंबर निर्धारित है।
विज्ञापन


अगर कोई विद्यार्थी अपने नंबर से संतुष्ट नहीं या बोर्ड परीक्षाओं में किसी विषय में फेल है तो वो ऑनलाइन पंजीकरण करा सकता है। तय समय सीमा खत्म होने के बाद नंबरों में बदलाव की कोई गुंजाईश नहीं बचेगी। कंपार्टमेंट और अंकसुधार में मिले नंबर को ही अंतिम माना जाएगा।

बोर्ड ने कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण मार्च में लंबित परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। जुलाई में एक बार फिर परीक्षा कराने की तैयारी थी, मगर कोरोना की वजह से परीक्षाओं का आयोजन नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


परिणाम की गणना एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर की गई है। जो विद्यार्थी अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है वो सीआईएससीई की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें