गोरखपुर। दिव्यनगर बिजलीघर के लिए बिजली निगम ने जमीन चिह्नत कर ली है। राजस्व में आवेदन भी कर दिया। जमीन की पैमाइश और प्रपत्रों की जांच कर जमीन हस्तांतरित होते ही, कुछ दिनों में बिजलीघर बनाए जाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बन जाने से मोहद्दीपुर ओल्ड बिजली उपकेंद्र का भार कम हो जाएगा और दस हजार उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। यहां 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। संवाद