फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बास्केटबॉल में लक्ष्य एकेडमी व वालीबॉल में भैरोपुर क्लब बनीं विजेता

Tue, 31 Oct 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

कुश्ती में 74, 79 और 86 किलो भार वर्ग में अभिषेक कुमार बने विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रीजनल स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती, बास्केटबाॅल व वालीबाॅल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में बास्केटबॉल में लक्ष्य एकेडमी व वालीबॉल में भैरोपुर क्लब विजेता बनीं हैं।
कुश्ती के 74, 79 और 86 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज के अभिषेक कुमार प्रथम रहे। वालीबॉल का फाइनल मैच भैरोपुर क्लब और एमपी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें भैरोपुर क्लब ने 25-14, 25-17, 27-17 अंकों से जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया। बास्केटबाॅल का फाइनल मैच लक्ष्य एकेडमी बनाम रीजनल स्टेडियम ‘बी’ के मध्य खेला गया। इसमें लक्ष्य एकेडमी ने रीजनल स्टेडियम को 62-42 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह व अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर उप क्रीडाधिकारी धर्मवीर सिंह, आजाद सिंह, बीएन मिश्र, स्कंद राय, नुरुद्दीन अहमद, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




मंडलीय वालीबॉल टीम का चयन कल
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की ओर से वाराणसी में 16 से 18 नवंबर तक आयोजित जूनियर बालिका अंडर 19 ओलंपिक गेम्स के लिए गोरखपुर मंडल की टीम का चयन दो नवंबर को अपराह्न 3 बजे से रीजनल स्टेडियम में होगा। जिला वालीबॉल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्र ने बताया कि इसमें मंडल के चारों जिले की वालीबॉल की सभी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें