फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आरपीएसएफ बनीं विजेता

Tue, 31 Oct 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रहे 32 वें अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वॉलीबॉल प्रतियोगिता 202
विज्ञापन
32वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वालीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन


पूर्व रेलवे की महिला और पुरुष दोनों ही टीमें बनीं उपविजेता

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। 32वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल वालीबाॅल प्रतियोगिता-2023 के पुरुष और महिला दोनों ही वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए आरपीएसएफ की टीम विजेता बन गई है।

सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला रेलवे सुरक्षा विशेष बल और पूर्व रेलवे के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में आरपीएसएफ ने ने 17-25, 26-24, 25-19, 25-21 अंकों से जीत हासिल की। आरपीएसएफ के बैरवा स्वामी, बिट्टू, राहुल सीपी, तेजपाल, दिनेश, बालाजी ने पूरे मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। पूर्व रेलवे के शरीफुल विश्वास, गौतम, रतन सिंह, मनीष, दिनेश ने भी अपनी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में उत्तर रेलवे ने दक्षिण रेलवे को 16-25, 25-19, 13-25, 25-18, 15-13 अंकों से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


महिला वर्ग के हुए फाइनल मैच के एकतरफा मुकाबले में रेलवे सुरक्षा विशेष बल ने पूर्व रेलवे को 25-17, 25-13, 25-14 अंकों से हराकर प्रतियोगिता को अपने नाम किया। आरपीएसएफ की जिस्मी जॉन व रम्या ने फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को खिताबी जीत दिलाई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त तारिक अहमद न आभार ज्ञापित किया। प्रतियोगिता में सहायक क्रीड़ाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व सहायक सुरक्षा आयुक्त, सीआईबी एके सिंह का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें