फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बास्केटबाल में लक्ष्य एकेडमी और हॉकी में रीजनल स्टेडियम बना चैंपियन

Fri, 12 Jan 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में नवजीवन स्कूल और सैयद मोदी रेलवे स्टेडिय
विज्ञापन
- गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हुुई जिला स्तरीय हॉकी और बास्केटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव समिति एवं खेल विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय हॉकी एवं बास्केटबाल बालक वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हुई। हॉकी में स्पोर्ट्स स्टेडियम तो बास्केटबाल में लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम विजेता बनी।
हॉकी के पहले सेमीफाइनल मैच में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ने लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी को 4-0 से पराजित किया। वहीं, एफसीआई ने राजस्थान मार्बल को 4-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर ने रोमांचक मुकाबले में एफसीआई गोरखपुर 1-0 के अंतर से पराजित किया। मैच का एकमात्र गोल रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर के तरफ से मो. आतिफ ने किया।
विज्ञापन

बास्केटबाल प्रतियोगिता में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम ने हास्टल गोरखपुर को 63-39 स्कोर से और लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी ने कृष्ण एकेडमी को 48-23 स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में लक्ष्य एकेडमी ने सैयद मोदी स्टेडियम को 15-14 से हराया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा और जिला हॉकी संघ के सचिव माइकल एलक्जेंडर ने किया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने विजेता, उप विजेता एवं निर्णायकों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन

वहीं, 5 से 17 दिसंबर 2023 तक मलेशिया में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप हाॅकी चैंपियनशिप में भारतीय हाॅकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले आदित्य सिंह को भी ट्राॅफी एवं ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें