फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संचालकों ने दाम बढ़ाए...टिफिन 10 रुपये हुआ महंगा

Sun, 29 Mar 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस नहीं मिलने से टिफिन की कीमत में हुई बढ़ोत्तरी, छात्रों का बजट गड़बड़ाया
विज्ञापन




गोरखपुर। घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत का असर अब शहर की टिफिन सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। प्राइवेट हॉस्टल और किराये के कमरों में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को भोजन उपलब्ध कराने वाले टिफिन संचालकों ने प्रति टिफिन 10 रुपये बढ़ा दिए हैं। पहले 70 रुपये में मिलने वाला टिफिन अब 80 रुपये में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रुस्तमपुर में टिफिन सेवा संचालित करने वाले अभिषेक कुमार ने बताया कि पिछले करीब 20 दिन से गैस सिलिंडर की समस्या बनी हुई है। पांच दिन तक लाइन में लगने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में अतिरिक्त कीमत देकर गैस खरीदनी पड़ रही है, जिससे भोजन तैयार करने की लागत बढ़ गई है। टिफिन मंगाकर भोजन करने वाले छात्र राहुल यादव ने बताया कि पढ़ाई के साथ सीमित बजट में खर्च चलाना पड़ता है, ऐसे में 10 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी भी महीने भर में बड़ा असर डालती है। वहीं छात्रा नेहा सिंह ने कहा कि बाहर भोजन की तुलना में टिफिन सस्ता पड़ता था, लेकिन अब बढ़ी कीमत से मासिक खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें