फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिट्टी में सना मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र के कंचनपुर बाजार के पास शुक्रवार सुबह एक मजदूर का शव मिट्टी में सना मिला। उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान थे। शरीर पर फटी जींस और लाल टी-शर्ट थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान सरैया बाजार निवासी संजय ठाकुर (47) के रूप में हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को संजय के लापता होने के बाद परिजन दिनभर उनकी तलाश में जुटे रहे। इस बीच कंचनपुर बाजार के पास मिले शव का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर पिपराइच पुलिस ने मृतक के परिजन से संपर्क किया। देर शाम परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां शव की पहचान संजय ठाकुर के रूप में की। संजय ठाकुर मूलरूप से बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे। करीब 17 वर्ष पहले वह गोरखपुर आए थे।
इसके बाद गुलरिहा क्षेत्र के सरैया में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहने लगे। वह गुलरिहा थाने के पीछे स्थित एक आरओ प्लांट पर मजदूरी करते थे। इसी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। संजय अपने पीछे पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए शव बिहार स्थित पैतृक गांव ले जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें