फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नाले में गिरने से मजदूर की मौत

Sat, 28 Nov 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिया पर बैठा था मजदूर, रातभर पुलिस और स्थानीय लोग करते रहे तलाश
विज्ञापन

- सुबह मिला शव, बिहार का रहने वाला था रमाकांत


पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल तुलसीराम स्थित बिछिया ताड़ीखाना के पास शुक्रवार सुबह नाले में एक मजदूर का शव मिला। उसकी पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के पिपरिया गांव निवासी रमाकांत राम (46) के रूप में हुई। वह बिछिया में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता था। आशंका है कि पुलिया पर बैठने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गया।
जानकारी के अनुसार, रमाकांत की बहन रुचन देवी भी बिछिया में किराये के मकान में रहती हैं। परिवार के अन्य सदस्य बिहार में रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे रमाकांत ताड़ीखाना के पास पुलिया पर बैठा था। आशंका है कि नशे की हालत में संतुलन बिगड़ने से वह नाले में गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों ने रातभर नाले में उसकी तलाश की। हालांकि, अंधेरा और पानी गहरा होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे नाले में शव दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रमाकांत की मौत के बाद बहन रुचन देवी के सामने भाई का शव बिहार स्थित गांव ले जाने की समस्या खड़ी हो गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके पास शव ले जाने के लिए पैसे नहीं थे। यह देखकर स्थानीय लोगों ने आपस में चंदा जुटाया और उन्हें आर्थिक मदद दी।
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया नाले में गिरने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें