फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक की टक्कर से गिरे मजदूर को कार ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट। गुलरिहा इलाके के भटहट-बांसस्थान फोरलेन पर जंगल डुमरी नंबर दो के मंदिर बाजार के पास बृहस्पतिवार रात बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे मजदूर को पीछे से आ रही कार ने कुचल दिया। आरोप है कि कार के बंपर में मजदूर फंस गया लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे करीब 500 मीटर तक घसीट दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार और कार चालक वाहन समेत भाग गए।
विज्ञापन

जंगल डुमरी नंबर दो के सूचितपुर निवासी रामकिशुन चौहान (42) मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार शाम वह काम से पैदल घर लौट रहे थे। मंदिर बाजार के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आई कार उन्हें चपेट में लेते हुए आगे बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामकिशुन कार के बंपर में फंस गए थे। चालक ने वाहन रोकने के बजाय उन्हें करीब 500 मीटर तक घसीटा। सूचना पर पहुंची गुलरिहा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। गुलरिहा थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दोनों वाहनों और उनके चालकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें