फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 15 दिन बाद अपने घर का दरवाजा खोलते ही चीख पड़ी पत्नी, इस हाल में पड़ा था पति का शव

Fri, 04 Dec 2020 11:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक बंद कमरे में मजदूर का शव मिला है। इससे गांव में सनसनी फैल गई है। करीब 15 दिन बाद मायके से लौटी पत्नी ने दरवाजा खोला तो कमरे में शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पत्नी ने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


भटनी थाना क्षेत्र के मिश्रौली दीक्षित गांव निवासी अभिराम गौंड़ उर्फ बीरन (46) दिहाड़ी मजदूर था। छठ पर्व के आसपास उसकी पत्नी फूलकली देवी अपनी एक वर्ष की बेटी पलक को लेकर मायके खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री झिल्लिपार चली गई। जबकि दो बेटी आंचल (8) और काजल (6) पिता के साथ घर पर ही रुक गई।

गुरुवार शाम को फूलकली देवी ससुराल लौटी। रात करीब 11 बजे उसने 112 पुलिस को सूचना दी कि उसके पति अभिराम का शव बंद कमरें में मिला है। जानकारी पर एसओ भी मयफोर्स पहुंच गए। शव को कमरें से बाहर निकाला गया। मृतक का शव पूरी तरह से सड़ गया था।
विज्ञापन


पुलिस पंचनामा के बाद शव को शुक्रवार भोर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी ने पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

वही पुलिस शक के आधार पर पत्नी को भी पूछताछ के लिए थाने ले गई है। मृतक के छह संतानों में पांच लड़कियां व एक लड़का बताया जा रहा है। इस बाबत एसओ मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि बंद कमरे में मजदूर का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें