पुराना टर्मिनल बिल्डिंग को अपग्रेड कर रही समता इंटरप्राइजेज भी तेजी से काम करा रही है। बिल्डिंग को सारी सुविधाओं से पूरी तरह सुसज्जित कराया जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी गोरखपुर के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि पुराने टर्मिनल बिल्डिंग का जिर्णोद्घार किया जा रहा है। एयरपोर्ट तक आने वाली सड़क का भी निर्माण कराया जाना है। जल्दी ही सभी काम पूरा हो जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर के नए टर्मिनल बिल्डिंग के लिए टेंडर हो चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि 2600 वर्गमीटर क्षेत्रफल में टर्मिनल बिल्डिंग के निर्माण का काम अगले महीने शुरू हो जाएगा।
इसकी डिजाइन बौद्ध स्थापत्य कला पर आधारित होगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ान का कोई शेडयूल अभी तय नहीं है। लेकिन घरेलू उड़ान के लिए प्रयास चल रहा है। काम जल्द पूरा हो इसके लिए डीजीएम सिविल व एजीएम की तैनात कर दी गई है।