फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के कुशीनगर में बड़ा हादसा: ओवरटेक के दौरान ट्रक से भिड़ी लग्जरी बस, बच्ची समेत दो की मौत, दस घायल

Sat, 07 Nov 2026 10:10 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

यूपी के कुशीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। ओवरटेक के दौरान लग्जरी बस ट्रक से भिड़ गई। बच्ची समेत दो की मौत हो गई। हादसे में दस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
kushinagar road accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर के पटहेरवा थाना इलाके के डुम्मरभार गांव के पास शनिवार सुबह ओवरटेक करने के दौरान लग्जरी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बच्ची समेत दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब दस लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार, लग्जरी बस आनंद विहार से यात्रियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। शनिवार सुबह डुम्मरभार गांव के पास हाईवे पर ओवरटेक करने के दौरान बस की ट्रक से भिड़ंत हो गई। 
विज्ञापन
Trending Videos

टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक बच्ची समेत दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब दस यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस से तमकुही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। 

 
विज्ञापन

वहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद हाईवे की एक लेन पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें