फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सहजनवां स्टेशन पर पर भी रुकेगी कृषक एक्सप्रेस, गोरखधाम को मनकापुर में भी दिया गया स्टापेज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखधाम, बिहार संपर्क क्रांति, सप्तक्रांति समेत 20 से अधिक ट्रेनों को दिया गया स्टापेज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखधाम, सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति समेत करीब 30 ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर स्टापेज दिया है। यह व्यवस्था इसी सप्ताह से लागू हो जाएगी। नए स्टापेज शुरू होने पर यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखधाम एक्सप्रेस 12 मार्च से मनकापुर स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। बभनान स्टेशन पर भी दो मिनट का स्टापेज होगा। अभी इस ट्रेन का बस्ती और गोंडा के बाद अगला स्टापेज बाराबंकी में था। हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस भी मनकापुर स्टेशन रुकेगी। मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस सप्तक्रांति एक्सप्रेस गोंडा स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। इस ट्रेन का गोरखपुर के बाद अगला स्टापेज सीधे लखनऊ था। वहीं बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी गोंडा स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। इस ट्रेन का भी गोरखपुर के बाद अगला स्टापेज बाराबंकी था। नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस भी गोंडा स्टेशन पर दो मिनट के लिए ही रुकेगी। वाराणसी सिटी से गोरखपुर होते हुए लखनऊ तक चलने वाली कृषक एक्सप्रेस सहजनवां स्टेशन पर दो मिनट रुकेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस -गोरखपुर एक्सप्रेस मसकनवा स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस गौर स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। अहमदाबाद से 14 मार्च से चलने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस बभनान स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। छपरा से 13 मार्च से चलने वाली छपरा-मथुरा एक्सप्रेस बभनान स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। दुर्ग से 13 मार्च से चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस लक्ष्मीपुर स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14 मार्च से चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस-गोरखपुर एक्सप्रेस गैंसड़ी, कौवापुर और पचपेड़वा स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गैंसड़ी, कौवापुर और पचपेड़वा स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गैंसड़ी, कौवापुर और पचपेड़वा स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। नकहां जंगल से 15 मार्च से चलने वाली 15081 नकहा जंगल-गोमतीनगर एक्सप्रेस पचपेड़वा स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें