-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से 14, 21 व 28 मार्च को गोरखपुर के लिए चलेगी होली स्पेशल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। होली त्योहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मुंबई से गोरखपुर के बीच एक और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। अब मुंबई से गोरखपुर के बीच तीन होली स्पेशल ट्रेनें हो गई हैं। ट्रेन नंबर 01103/01104 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 14, 21 एवं 28 मार्च को गोरखपुर के लिए चलेगी। वहीं 16, 23 एवं 30 मार्च को गोरखपुर से छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस तक चलेगी।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से यह ट्रेन रात में 22.35 बजे प्रस्थान करेगी और दादर से थाणे, कल्याण, नासिक, भुसावल होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर-01104 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 16, 23 एवं 30 मार्च को गोरखपुर से दोपहर 3.30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा होते हुए से तीसरे दिन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर व एसी समेत कुल 20 कोच होंगे।