फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 मरीज के संपर्क रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी ही पहनें पीपीई किट, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सलाह

Thu, 30 Apr 2020 10:37 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
PPE KIT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह व प्रमुख सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए है। कहा कि सभी के लिए पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट) किट की जरूरत नहीं है, जो डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी कोविड- 19 मरीजों के संपर्क में हैं, उन्हें ही इसकी जरूरत है। अन्य लोग मास्क व ग्लब्स पहनें।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि 23 बेड का कोरोना वार्ड जिला अस्पताल में पूरी तरह से तैयार है। चार बेड पर वेंटीलेटर भी लगे हुए हैं। सरकार के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। फ्लू कार्नर ओपीडी या इमरजेंसी में आए हर मरीज की स्क्रीनिंग की जा रही है।

बाहर से आए मरीजों में यदि कोई लक्षण दिख रहा है तो तत्काल उन्हें टीबी अस्पताल में क्वारंटीन किया जा रहा है। लक्षण न दिखने पर घर पर 14 दिन क्वारंटीन की सलाह दी जा रही है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि पूरे शहर में कोविड-19 को लेकर व्यवस्था बेहतर है।
विज्ञापन


200 बेड के रेलवे अस्पताल को भी कोविड-19 लेवल वन के लिए अधिग्रहित कर लिया गया है। पर्याप्त पीपीई किट, मास्क, ग्लब्स व अन्य जरूरी संसाधन विभाग के पास मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें