कोरोना : एक व्यक्ति संक्रमित मिला, तीन स्वस्थ हुए
पडरौना। बुधवार को जिले में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला। अब तक कुल 5695 संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं तीन मरीज इलाज के बाद स्वस्थ मिले। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5627 लोग ठीक हुए हैं। 61 मरीजों की इस महामारी से मौत हुई है, जबकि सात एक्टिव केस हैं।