फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
छह लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बस्ती। जिले में सोमवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब तक यहां 5016 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें से 97 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 57 एक्टिव केस हैं। पुराने पॉजिटिव मरीजों में छह की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 4862 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 724 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में 45 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 24, हर्रैंया में 14, भानपुर में एक जबकि रुधौली में छह स्थान कंटेनमेंट घोषित हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 259219 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 258495 की जांच प्राप्त हो चुकी है। जिसमें 253479 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें