फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
27 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर । जिले में रविवार को 27 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। पूर्व में पॉजिटिव मिले 22 लोग स्वस्थ हुए। जिले में अब तक 2249 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 2012 लोग ठीक हो चुके हैं। 27 संक्रमित की मौत हुई है। 210 लोग एक्टिव हैं। यह जानकारी अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने दी। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में सिविल कोर्ट का एक कर्मी भी है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 17, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो, पौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां में दो, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक और बघौली ब्लॉक क्षेत्र में एक शख्स पॉजिटिव मिला है। 4263 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हों,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें